Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

IMG-20260615-WA0009
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

IMG 20260615 WA0009

जनसुनवाई के दौरान कुल 72 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अशर्फी साह, अखिलेश पंडित, रंगी महतो, समसा खातून, सुरेश प्रसाद वर्णवाल, सूरज कुमार चौबे, प्रभावती देवी, लालबाबू राम, अशोक कुमार मिश्रा, संतोष पांडेय, नरेश राउत, अमृत कुमार, जहांआरा खातून, किशोर राम, राकेश साह, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रोचना माद्री, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News