Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

IMG-20260615-WA0021
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।

IMG 20260615 WA0021 1 scaled

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में 35 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, वजन, रक्तचाप (बीपी), एचआईवी सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। साथ ही उन्हें विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. जितेंद्र मोहन पासवान, डॉ. श्रीप्रकाश उपाध्याय, डॉ. ज्ञानदीप एवं डॉ. मनीष द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच कार्य में एएनएम बीना कुमारी, गुंजन कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं शांति कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।
महिला चिकित्सक डॉ. मनीषि ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, भारी वजन नहीं उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को प्रसव निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराने का परामर्श दिया, जहां प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं एएनएम की देखरेख में सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं को शिविर में लाकर नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की गई।

चिकित्सकों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयोजित होने वाले सभी निर्धारित स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेने की सलाह दी, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या की समय रहते पहचान और उपचार किया जा सके।

Trending News