Agra News: निर्वाचन पत्र जमा करने के अंतिम दिन भी देर रात तक जमा हुए निर्वाचन पत्र

Agra News: निर्वाचन पत्र जमा करने के अंतिम दिन भी देर रात तक जमा हुए निर्वाचन पत्र
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह के ब्लॉक कार्यालय में आज निर्वाचन पत्र जमा करने के दूसरे और अंतिम दिन प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों और समर्थकों सहित पर्चा दाखिल करने के लिए पहुँचे।हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के कारण केवल प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया।

IMG 20210405 105738

 

समर्थकों को पुलिस ने रोड पर भीड़ इकट्ठा करने पर खदेड़ दिया।बीते दिन की अपेक्षा रविवार को प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य के फॉर्म जमा करने वालों की संख्या कम रही लेकिन फिर भी फॉर्म देर रात तक जमा होते रहे।महिलाओं ने भी पुरानी रूढ़िवादी विचार धाराओं को पीछे छोड़ते हुए बढ़ चढ़कर पंचायत चुनाव में भागीदारी करने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

Agra News: निर्वाचन पत्र जमा करने के अंतिम दिन भी देर रात तक जमा हुए निर्वाचन पत्र

इस बीच कई महिला प्रत्याशी घूँघट की ओट में निर्वाचन पत्र जमा करने के लिए बाह ब्लॉक परिसर में पहुँची तो कई अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ फार्म जमा करने के लिए लाइन में खड़ी दिखाई दीं।लाइन में छोटी बच्ची को लेकर खड़ी सिधावली ग्राम पंचायत की स्वन्ति ने बताया कि वह और उनके पति दोनों ग्राम प्रधान का पर्चा दाखिल करने आये हैं।जब उनसे पर्चा दाखिल करने के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह परास्नातक तक शिक्षित हैं और उन्होंने गावँ के विकास में भागीदारी करने के लिए प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया है।

IMG 20210405 110207

दो दिनों तक ब्लॉक मुख्यालयों पर देर रात तक प्रधान पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत के फॉर्म जमा हुए जिनमें पुलिस और प्रशासन के द्वारा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।

जमा हुए फॉर्म ब्लॉक वार ब्यौरा
ब्लॉक:-प्रधान       कुल में महिलाएं
बाह:     401         183
जैतपुर:  383         163
पिनाहट: 364        139

सदस्य क्षेत्र पंचायत फॉर्म ब्यौरा
बाह:     349           135
जैतपुर:  303           129
पिनाहट: 351          128

सदस्य ग्राम पंचायत ब्यौरा
बाह:      497            180
जैतपुर:  352            110
पिनाहट: 453           111

निर्वाचन पत्रों की सोमवार से की जाएगी जाँच:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान,सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत के लिए जमा किये गए फॉर्म की जाँच सोमवार से ब्लॉक मुख्यालयों पर की जाएगी।बाह ब्लॉक के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय पर प्रधान,सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के फार्म की जाँच सोमवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे से की जाएगी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसे उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त किये जायेंगे जिन पर किसी भी प्रकार का सरकारी धन बकाया है।साथ ही उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र में जिन उम्मीदवारों ने अदेयता प्रमाण पत्र वाले कॉलम में टिक नहीं लगाया है और अदेयता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है उनके नामांकन पत्र निरस्त नहीं किए जाएंगे लेकिन बकाया सूची में नाम होने पर फॉर्म निरस्त किया जाएगा।

You may have missed