मेरठ न्यूज: थाना गंगानगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210327-WA0050
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार क्षेत्र में जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला कर गैर कानूनी तरीके से शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना गंगानगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के अभियान में थाना गंगानगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त रोहित उर्फ टार्जन पुत्र महावीर निवासी सलारपुर थाना गंगानगर जनपद मेरठ को एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना गंगानगर पर मुकदमा अपराध संख्या 59/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से धंधा करने वाले व्यक्तियों व अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed