AMbedkernager News: आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में होर्डिंग, पोस्टर,बैनर उतारते सफाई कर्मचारी।

PicsArt_03-27-07.49.08
Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर के उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामनगर हरिश्चंद्र कौशिक व जहांगीरगंज रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में लगभग सभी ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्राम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगाये गए होर्डिंग,बैनर,पोस्टर आदि को युद्ध स्तर पर सफाई कर्मचारियों की टीमों द्वारा हटाया जा रहा है।साथ ही साथ सभी प्रत्याशियों को अगाह किया जा रहा है कि अब से कोई भी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी तरह का बैनर,पोस्टर,होर्डिंग आदि कदापि लगाने व लगवाने का प्रयास न करें।अन्यथा की दशा में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सम्बन्धित विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही तत्काल की जाएगी।जिसके लिए सम्बन्धित लोग खुद जिम्मेदार होगें।

You may have missed