Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 23 March 2021
IMG-20210323-WA0024
Share News
       

संवाददाता- रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ 23 मार्च। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब वापस बढ़ रहा है। गैर प्रांत महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, दिल्ली से जो लोग आ रहे हैं, उसमें से कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होने व्यापारिक संगठनों, अस्पतालों, सिनेमाघरों, सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिये कि चिन्हित स्थानों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाकर कोरोना का प्रचार-प्रसार कराया जाय। दुकानों पर मास्क व सेनिटाइजर रखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि जब भी घर से बाहर निकलें, मास्क लगाकर निकलें और सेनिटाइजर अपने साथ में अवश्य रखें।

जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम/सीओ को निर्देश दिये कि अपने संबंधित तहसीलों में व्यापारिक वर्ग, सरकारी कार्यालयां एवं अस्पतालों के डाक्टरों के साथ बैठक कर कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करायें। उन्होने निर्देश दिये कि जो व्यक्ति गैर जनपदों से आ रहे हैं, वे अपने निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामु0स्वा0के0 पर जाकर कोविड-19 की जॉच करायें। यदि उनकी कोरोना की जॉच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो 07 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर- 18008896734 स्थापित किया गया है, इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति सम्पर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैण्ड लाइन नम्बर- 05462 356039, 356040, 356041, 356044 पर भी सम्पर्क कर सूचना दे सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: अंबेडकर प्रतिमा लगने से क्षेत्र में तनाव का माहौल 
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.