Bihar News: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया जा रहा सघन वाहन चेकिंग अभियान।

IMG-20210301-WA0015
Share News

संवाददाता–राजेंद्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।लगातार बढते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगायें जाने को लेकर पुलिस कप्तान मनीष के निर्देश पर महुआ के छतवारा,कुशहर, मंगरू चौक सहित अन्य स्थानों पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों के डिक्की सहित, हेलमेट, मास्क,आँनर बुक,ड्राइवरी लाईसेंस सहित अन्य वाहन से संबंधित कागजातो की सघन चेकिंग की जा रही है।वहीं तलाशी से बचने को लेकर अधिकांश वाहन चालक मार्ग बदलकर भागते देखे जा रहे है।वही दूसरी ओर बगैर हेलमेट और मास्क के दुपहिया चालको को उठक बैठक करवा के चेतावनी देकर छोड़ दिया जा रहा है।लेकिन उपरोक्त कागजातो के नही रहने वाले वाहन चालकों से जर्माने की राशि वसूल की जा रही है।इस संबंध मे पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुनम केसरी ने बताया क्राईम कंट्रोल को लेकर यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

फोटो संलग्न

You may have missed