Bihar News: बिदुपुर मे जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्म दिन।

IMG-20210301-WA0012
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश के कुशल नेतृत्व मे आज प्रखंड जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार शीतलपुर कमालपुर मे माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरूष नीतीश कुमार की 70वाँ जन्मदिन केक काटकर विकास दिवस के रूप मे मनाया गया।बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय के अलावे सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष ने अपने अपने बूथों पर भी हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।जन्मदिन के मौके पर राघोपुर विधानसभा प्रभारी अजय कुमार मौजूद रहे।जन्मदिवस के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश ने माननीय मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को जन तक पहुंचाने का उपस्थित साथियों के साथ संकल्प लिया।विकास दिवस के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रिजेश्वर प्रसाद, मुकेश,विधानसभा प्रभारी अजय कुमार, प्रशांत, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, चौरसिया, गजेन्द्र भगत,जितेन्द्र कुमार, विशेश्वर राय,निरशन ठाकुर, महिला नेत्री,सविता देवी, अहिल्या देवी, ललन झा, रामबाबू राय,दुखहरण पंडित, दिनेश कुमार, युवा नेता उजाला गौरव,महेश प्रसाद, पप्पू सिह,मनोज साह आदि माननीय मुख्यमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जदयू कार्यालय मे उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप मे मनाया।

You may have missed