Bihar News: प्रखंड के तीन जगहों पर शनिवार को वैशाली सांसद वीणा देवी ने जनसंवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।

IMG-20210227-WA0032
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।पटेढी बेलसर-प्रखंड के तीन जगहों पर शनिवार को वैशाली सांसद वीणा देवी ने जनसंवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।सर्वप्रथम प्रखंड के मिश्रौलिया अफजलपुर स्थित शिव मंदिर मे सांसद ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।उन्होंने शिव मंदिर मे उपस्थित जनती से रबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हूई।इस बीच ग्रामीणों ने शिवमंदिर की चहारदीवारी कराने,नीलगाय के आत़ंक से बचाव एवं शहीद नीरज ओझा के नाम पर शहीद द्बार का निर्माण कराने की मांग की।सभी मांगो पल विचार करने तथा पूरा करने का आश्वासन एमपी वीणा देवी ने लोगो़ को दिया।इसके बाद सिहमा क़ठ गंगा स्थित पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार के घर पर जनसंवाद कर लोगो़ की समस्या से अवगत हूई।इस दौरान लोगो़ ने वाया नदी की उड़ाही तथा नीलगाय की समस्या का समाधान कराने की मांग लोगो से की है।इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम मे उनके साथ लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजदेव पासवान, भाजपा नेता अमित आनंद,ब्रजेश मनी,त्रिवेदी, शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिह, सैनु कुमार, उपमुखिया विमलेश सिह सहित क्ई लोग शामिल थे।

You may have missed