Bihar News: न्यूटन क्लासेस द्बारा आयोजित न्यूटन टैलेट सर्च एग्जाम के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।

IMG-20210227-WA0031
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेज के परिसर मे शनिवार को प्रत्येक वर्ग से50तक आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे डाँक्टर एम के पारस ने शिरकत की।मुख्य अतिथि डाँक्टर एम के पारस ने बच्चों को संबोधित करते हूऐ कहा कि जीवन मे सफलता के लिए माता पिता एव गुरु का मार्गदर्शन बहुत जरूरी होता है।उन्होंने सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत एवं समय के सही प्रबंधन को बताया।इस परीक्षा मे प्रत्येक वर्ग से टाँप3रैक प्राप्त करने वाले बच्चों को न्यूटन क्लासेज मे 1वर्ष तक निशुल्क शिक्षा दी जाएंगी।जिससे कक्षा9से रोहित कुमार, अंजली राय,अभिजीत कुमार कक्षा8सेराजनंदनी कुशवाहा का नाम शामिल है।न्यूटन क्लासेज के निर्देशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि उनकी संस्था ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस तरह की परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष करती है।व समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा के क्षेत्र मे हर कदम पर उनका सहयोग करती है।इस दौरान मध्य विद्दालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी शिक्षाविद, मधुप रंजन वर्मा, अंबरीश कुमार, इंद्रमोहनन,बीएन राय,समाजसेवी अनिल कुमार, अमरनाथ ठाकुर, सौरभ शर्मा, बजरंग प्रसाद सिह आदि लोगो़ ने भी संबोधित किया।उपस्थित लोगो ने कमलनाथ चौहान, राजीव ठाकुर, सनी सिह, सुधीर कुमार, नितेश,अग्रवाल, मंटु सिह, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक आदि मौजूद थे।

You may have missed