Etawah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती अपर्णा गौतम ने पदभार ग्रहण किया

FB_IMG_1610388050241
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: आज दिनांक 11.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा जनपद का पदभार ग्रहण करने के उपरांत समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदया द्वारा पुलिस लाइन के मुख्यद्वार, जनपद प्रशिक्षण इकाई (DTU), बैडमिंटन कोर्ट, मीटिंग हॉल, भोजनालय एवं आवासों का निरीक्षण कर संबंधित को साफ सफाई एवं सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री रामयश सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें पुष्पमाला एवं प्रशंसा चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

You may have missed