Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लूट/चोर गिरोह के 02 अभियुक्तों को लूटे गये लैपटॉप व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया

जनवाद टाइम्स 11 January 2021
FB_IMG_1610388199218
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.01.2021 को हुयी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को लूटे गये लैपटॉप व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 10.01.2021 को थाना फ्रेण्डस कालोनी पर वादी शिवकुमार निर्मल पुत्र सुन्दरलाल द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 08.01.2021 को थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत बेबर जाते समय वैगनार कार चालक द्वारा मुझे वेवर तक ले जाने की बात कहते हुए कार मैं बैठा लिया तथा दतावली नहर पुल पर गाडी में सवार अन्य 03 युवकों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मेरा लैप़टॉप व नगदी लूट ली गयी थी तथा मुझे गाडी से बाहर फेक कर भाग गये। वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस पर मु0अ0स0 14/2021 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी से पुलिस टीम का गठित की गयी ।
इसी क्रंम में पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी कोकपुरा पुल के पास मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0स0 14/21 से संबंधित अभियुक्त वैगनार कार बिना नम्बर से किसी घटना को अजांम देने की फिराक में ग्राम कुनैरा से पचावली की ओर आ रही है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पचावली नहर पर पहुच कर सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी पुलिस टीम को एक कार आती हूयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया पुलिस टीम को देखकर गाडी चालक द्वारा गाडी को तेजी से भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया गया जिसमें से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 02 अभियुक्त रात्रि के अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 तमंचा व 01 लैपटॉप बरामद हुया जिसके संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि दिनाकं 08.01.2021 को दतावली नहर पर एक सवारी से हम लोगो द्वारा यह लैपटॉप, कीपैड मोबाइल व कुछ नगदी लूट ली गयी थी । एवं अभियुक्तगण वैगनार कार के प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. पारस पुत्र राजीव यादव निवासी बिजनौरा थाना सौरिख जनपद कन्नौज
2. गुलशन पुत्र जयपाल यादव निवासी बिजनौरा थाना सौरिख जनपद कन्नौज

 

Post navigation

Previous: Etawah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती अपर्णा गौतम ने पदभार ग्रहण किया
Next: मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है – स्वामी विवेकानंद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.