Pratapgarh News: सांगा पट्टी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ भव्य आयोजन

Pratapgarh News: A free medical camp was organized in Sanga Patti village
Share News

रिपोर्ट -आशुतोष तिवारी

राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई प्रतापगढ़ के सौजन्य से बृहस्पतिवार को ग्राम सभा सांगा पट्टी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांस ,खासी ,जुखाम, बुखार, शुगर बीपी सहित 100 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क वितरण किया गया ।

पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा सांगापट्टी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर मोहित, फार्मासिस्ट सुभाष, स्टाफ नर्स प्रियंका ,सुनील तिवारी द्वारा सांस खांसी जुकाम बुखार शुगर बीपी सहित 100 मरीजों का परीक्षण किया गया ।इस दौरान डॉक्टर मोहित ने कहा कि सांस खांसी जुकाम बुखार अस्थमा शुगर बीपी की बीमारी को हल्के में न लें तुरंत डॉक्टर से परामर्श कर इलाज कराएं और स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें समय से इलाज कराने पर जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है ।और सभी से स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की ध्यान देने की अपील की इस अवसर पर प्रमुख रूप से रंजन त्रिपाठी राजकुमार पांडेय, छोटे सिंह, महाजन पांडेय, प्रमोद तिवारी, सत्या देवी, राज कपूर, मनोज यादव, फूला देवी ,सुनीता देवी, लल्लू तिवारी, बबलू तिवारी, कलावती, सत्तार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

You may have missed