मेरठ न्यूज: थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Meerut News: Police arrested accused with illegal weapons by Kankarkheda police station.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी जी के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 फरवरी को थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये। दिनांक 21 फरवरी को थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र फिरोज उर्फ सूफी निवासी ग्राम जिटोली थाना कंकरखेड़ा मेरठ पर मुकदमा अपराध संख्या 1061/20 धारा 364/302/201/120b/34 आईपीसी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। थाना कंकरखेड़ा पर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से शराब का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed