Bihar News: पटेढी बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के करनेजी सुरहा टोला मे सरकारी भूमि पर धार्मिक आयोजन को लेकर दो समुदाय मे उपजे विवाद।

Bihar News: Dispute in two communities over religious organization on government land in Karneji Surha Tola of Pathedi Belsar Assistant Police Station area.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के करनेजी सुरहा टोला मे सरकारी भूमि पर धार्मिक आयोजन को लेकर दो समुदाय मे उपजे विवाद का शुक्रवार को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।बेलसर ओपी परिसर मे सर्किल इंस्पेक्टर रोहन कुमार, ओपी अध्यक्ष सुधाकर पांडेय की मौजदूगी मे दोनो पक्षो ने आपसी रजामंदी से सरकारी भूमि किसी भी तरह धार्मिक आयोजन नही करने तथा नया निर्माण नही करने की सहमति दी।मालूम हो कि सरस्वती पूजा के मौके पर उक्त भूमि पर पूजा का आयोजन किया गया था।जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था।जिसके बाद गांव मे तनाव की स्थिति बन चुकी थी।बेलसर पुलिस लगातार शांति स्थापित करने के लिए ग्रामीणों से वार्तालाप कर ली थी।

You may have missed