Bihar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टेक्नोलॉजी मे विवादित स्थल एवं10 फिट ऊंची प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Bihar News: Amid tight security arrangements, a disputed site and a 10-feet tall statue were immersed in the technology.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर थाना क्षेत्र के सबसे संवेदनशील एवं विवादित स्थान टेकनारी मे कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन कराया गया।विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार के नेतृत्व मे करीब दो दर्जन की संख्या मे पुलिस प्रशासन के अलावे पातेपुर प्रखंड विकास अधिकारी डाँ संदीप कुमार अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद, अवर निरक्षक जितेंद्र कुमार सिह,नसीम खान,जुलेश्वर गोप,आदि भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात थे।बताते चले कि मूर्ति को अल्पसंख्यक टोला से लेकर जाने को लेकर पूर्व मे काफी तनाव बढ गया था।जिसमे एसपी एवं डीएम को आकर शांति व्यवस्था बनाना पड़ा था।इस बार भी उसी रास्ते से प्रतिमा ले जाने का परमिशन लिया है।और चार किलोमीटर भ्रमण करते हूए निर्धारित साढे छह बजे अजान के बाद ले जाने का परमिशन दिया गया।प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर दोपहर से ही उक्त स्थल पर तैनात थे।वही दोनो समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।जिसमें पहलाद सिह,भाजपा नेता उतम कुमार, पूर्व मुखियां पति,मो जियाउल हक,राजद नेता मो आशिफ इकबाल अनूठे आदि शामिल थे।

You may have missed