आजमगढ़ न्यूज़: क्रिकेट कुंभ में महिंद्रा स्पोर्टिंग क्लब ने ट्रॉफी पर किया कब्जा ।

IMG-20210212-WA0016
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

कैलीया स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चिस्तीपुर कैलीया ( थाने के पीछे) किया गया, जिसका फाइनल मैच महिंद्रा स्पोर्टिंग क्लब और परमेश्वरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच निर्धारित 8-8 ओवरों का खेला गया। फ़ाइनल मैच में परमेश्वरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 80 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी महिंद्रा स्पोर्टिंग की टीम ने बड़ी आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 5. 5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 81 रन बनाकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ली। इस मैच के मैन ऑफ द मैच लकी रहे और मैन ऑफ द सीरीज पर आनंद ने कब्जा जमाया। मैच के समापनकर्ता हरिराम यादव बागी रहे। उन्होंने दोनों टीमों का शाबाशी के साथ उत्साहवर्धन किया। इस मैच के निर्धारित एंपायर इंद्रेश निषाद ,प्रमोद रहे व मैच के स्कोरर गोविंद वर्मा तथा कमेंटेटर विन्देश वर्मा, संजय मिश्रा उर्फ भालू रहे। टूर्नामेंट के आयोजक अंकित वर्मा, मोहन वर्मा ,राजेश वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अंकित वर्मा, मोहन वर्मा ,राजेश वर्मा ,पिंटू ,राम भवन ,राम लाल ,हरि ओम ,गुड्डू ,सुरजीत ,जय हिंद, घनश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed