Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जैतपुर पुलिस ने जुए के फड़ से रुपयों सहित जुआरियों को किया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 11 February 2021
IMG-20210211-WA0000
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र

आगरा पुलिस का इन दिनों अपराधियों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। देर शाम जैतपुर पुलिस ने एक और सफलता हासिल की जब उन्होंने दो जुआरियों को 7150 रुपये नकद और एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित रीछापुरा गावँ से पंकज भदौरिया के ट्यूबेल से धर दबोचा जबकि चार अभियुक्त भागने में सफल रहे।पकड़े गए अभियुक्तों में मोनू पुरोहित पुत्र दिलीप पुरोहित निवासी नंदगवां रोड जैतपुर और नीरज सिंह भदौरिया पुत्र रघुवीर सिंह भदौरिया निवासी रीछापुरा जैतपुर हैं जबकि भागे अभियुक्तों में पंकज भदौरिया पुत्र रघुवीर सिंह, छोटू पुत्र अवधेश सिंह, वीरपाल पुत्र बच्चू सिंह तीनों निवासी रीछापुरा विजय प्रताप पुत्र ब्रजराज निवासी मढ़ैया जैतपुर हैं।जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक कपिल कुमार,उपनिरीक्षक रोहिताश सिंह हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, जाकिर हुसैन कांस्टेबल ओमवीर सिंह, अनुज सिंह, अविजय सिंह शामिल रहे।बता दें कि इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के आदेश पर आगरा पुलिस अपराध और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।पिछले दिनों भी जैतपुर पुलिस द्वारा हैल्लो गैंग पर कार्यवाही की गई थी।बीती शाम को भी थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जैतपुर पुलिस द्वारा इनामी और बांछित अभियुक्तों,संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु और वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा थानाध्यक्ष जैतपुर को क्षेत्र में हार-जीत के दावँ लगा रहे जुआरियों की सूचना मिली।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रीछापुरा गावँ में पंकज के ट्यूबेल पर छापा डाला गया जिसमें दो जुआरियों को मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल,7150 रुपये और ताश के 52 पत्तों सहित पकड़ लिया गया जबकि चार अभियुक्त ऊबड़ खाबड़ खेतों में होकर भागने में सफल रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: मोटरसाइकिल सवार युवक को डग्गेमार ने लिया अपनी चपेट में।
Next: Karnatak News: भालकी नगरवासियों  ने  जताई , रमेश पवार की तालाब में डूबकर मौत की आशंका 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.