Etawah News : कोरोना महामारी के दौर में कोई नहीं सोएगा भूखा: सांसद

IMG_20200503_202545
Share News

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा सभी ग्राम पंचायतों के सचिव अपनी-अपनी पंचायतों में रहने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवायें। जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। इस गम्भीर महामारी के बीच कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

IMG 20200503 202545

कस्बा क्षेत्र के गांव तिलिया कटहरा में समाजसेवी राकेश सिंह गौर के द्वारा आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इस महामारी में शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी भी जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आए हैं। यह देश की एकता और अखण्डता को दर्शता है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि इस महामारी के दौर में भी वह किसी को भूखे पेट नहीं सोने देगी।

IMG 20200503 202504

इसके लिए शासन प्रशासन के साथ हर भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र के डेढ दर्जन से अधिक असहाय, जरूरतमन्दों को आटा, आलू, हरी सब्जी, नमक मशाले का वितरण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी, नगर अध्यक्ष अनूप जाटव, ओमप्रताप सिंह गौर मौजूद रहे।

Trending News