Etawah News : ईद के त्यौहार में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिखाई दी कड़ाई

IMG_20200525_183806
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा  : आज सोमवार को ईद त्यौहार के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार इटावा पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण सील रहकर ईद के त्यौहार को कोरोना वायरस के दृष्टिगत रखते हुए घरों में ही रहकर नमाज पढ़ने व इसका अनुपालन एवं ईद के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया गया।

IMG 20200525 183806

आईपीएस श्री आकाश तोमर जी ने बताया कि एक तरफ पवित्र रमजान माह दूसरी ओर कोरोना संक्रमण काल उस पर उमस भरी गर्मी जिसमें तमाम रोजेदारों ने पांच बार की नमाज नमाज फजर ,नमाज जोहर ,नमाज अश्र, नमाज मगरिब, नमाज इंशा प्रत्येक दिन घरों पर अदा कर अल्लाह की इबादत की l

IMG 20200525 183821

हम सब देशवासी आपके सब्र के प्रशंसक हैं ,इस दौरान आप सभी रोजेदारों के लिए शहरी व रोजा इफ्तार की माकूल व्यवस्थाएं ना मिल सकी l फिर भी आप सभी ने देश व समाज के लिए अमन की दुआ की ,साथ ही शांति व सौहार्द कायम रखा l अल्लाह आपकी दुआ कबूल करे देश में अमन कायम हो, आपको ओर आपके परिवार, और सभी मित्रों को ईद की दिली मुबारकबाद दी।

IMG 20200525 183838

जिले में कोरोनो कई दृष्टि से पहले से ही कोरोना हॉटस्पॉट बनाये जा चुके है, जिले में आज कोरोना से पहली मौत पर भी सम्बेदना व्यक्त करते हुए सभी जनपदवासियों से घरों में रहने की अपील की, बिना आवश्यक काम के बाहर न निकले।

Trending News