Etawah News : इटावा जनपद में अभी नही खुलेंगी गैर जरूरी दुकानें

IMG_20200425_212053
Share News

 

आशीष कुमार :  इटावा केंद्र सरकार द्वारा गैर जरूरी दुकानें खोले जाने के दिशा निर्देश के बाद जनपद के दुकानदारों में असमंजस की स्तिथि पैदा हो गई है कि इटावा में गैर जरूरी दुकानें खुलेंगी या नही। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर से बात करने पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अनिवार्य रूप से दुकानें खोलने का आदेश नही दिया है बल्कि राज्य सरकारों को दिशा निर्देश जांरी किये है कि यदि राज्य सरकारें चाहे तो अपने यहां की स्तिथि को देखते हुए गैर जरूरी दुकानें खोलने के आदेश दे सकती है।

IMG 20200425 212053

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी इस संबंध में कोई आदेश जारी नही किया है अतः अभी जनपद में गैर जरूरी वस्तुयों की कोई दुकानें नही खोली जाएगी। उन्होने बताया कि जब राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त हो जाएंगे उसके बाद गैर जरूरी दुकानें खोले जाने के सम्बंध कोई निर्णय लिया जाएगा। अतः अभी सिर्फ पूर्व निर्धारित दुकानें ही नियमानुसार खुलेंगी।

Trending News