Etawah News : शासन प्रशासन और भाजपाइयों ने वितरित किये मास्क व कच्ची सामग्री

IMG_20200505_154109
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : लॉक डाउन के बीच क्षेत्र के लोगों को खाने पीने की किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन के साथ भाजपा की श्रीमती सरिता भदौरिया ने जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री बांटी।

IMG 20200505 154123

मंगलवार को सरिता भदौरिया ने अपनी विधानसभा के विकासखंड क्षेत्र के बसरेहर कस्बे में पहुंचकर लोगों का हाल लिया ।उन्होंने गांव रमी बादरी पूठ, भादवा साबरान, में लगभग 100 लोगों को आटा ,चावल, सब्जी ,मसाला आदि राशन सामग्री प्रदान की। इस मौके पर श्रीमति जी ने कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह इस लड़ाई में देश के साथ मिलकर खड़ा हो। उन्होंने कहा की महामारी के इस दौर में भी लॉक डाउन के बीच कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए शासन प्रशासन के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाएगी।
राशन वितरण के मौके पर विधायक सरिता भदौरिया भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे विमल भदौरिया दिनेश भदौरिया प्रशांत राव चौबे कृपा नारायण तिवारी, अखिलेश शर्मा गोल्डी जादौन वाराम कुमार भारद्वाज मौजूद रहे। वहीं दोपहर कस्बा पहुंचे और उन्होंने लोगों से उनका हाल पूछा। उन्होंने यहां पर गांव के परिवार के लोगों को आटा, दाल, तेल, चावल के पैकेट प्रदान किए। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनके राशन कार्ड तुरंत बनवाए जाएं। इसके साथ ही ऐसे लोगों राशन भी दिलवाया जाए।

IMG 20200505 154055

★ दुर्घटनाग्रस्त कार्यकर्ता के घर जाकर हाल पूछा
अपने विधानसभा क्षेत्र इटावा के विकासखंड क्षेत्र बसरेहर के कार्यकर्ता रामविलास के दुर्घटना में घायल होने के उपरांत आवास पर कुशलक्षेम लिया एवं राहत सामग्री प्रदान की .
उनके साथ में रामशरण गुप्ता जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास भदौरिया जी वरिष्ठ कार्यकर्ता ओ० पी० शाक्य जी,चन्दन पोरवाल, जबर सिंह शाक्य जी,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी जी, राज शाक्य जी,ढपले महाराज जी,अनिल शाक्य जी, मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र उपाध्याय जी एवं समस्त जिला कार्यकारिणी एवं कार्यकर्त्तागण ।

Trending News