Etawah News : मजदूर दिवस पर माकपा कार्यालय पर हुआ झण्डारोहण

IMG_20200501_205615
Share News

 

संवाददाता दिलीप कुमार : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आजाद रोड स्थित कार्यालय पर झण्डारोहण किया गया। इस दौरान लॉकडाउन के बीच परेशान मजदूरों को साढ़े सात हजार रूपए सरकार की ओर से माह में दिए जाने के साथ माह में दो बार राशन दिए जाने की मांग की गई।
झण्डारोहण करते हुए ग्राम जयमलपुर के प्रधान जयकिशन त्रिपाठी ने कहा कि मजदूर दिवस शोषण के खिलाफ संघर्ष और कुर्बानी को याद करने का दिन है, जो लडाई 1886 में शिकागो अमेरिका से शुरू हुई, वह तब तक जारी रहेगी, जब तक मजदूर के शोषण का अंत नहीं हो जाता। माकपा नेता अनिल दीक्षित ने कहा कि आज कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से देश भर के कारखाने और उद्योग बन्द होने से मजदूर वर्ग के आगे भुखमरी और जीवन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से प्रत्येक मजदूर के खाते में 7500 रुपये डालने, महीने में दो बार राशन देने, स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से खोलकर उनका इलाज कराने के साथ किसान का पूरा गेहूँ सरकारी खरीद केन्द्र पर लेने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, शिवराम सिंह, आपेन्द्र कुमार, संजय, दुर्गविजय सिंह, सुरेश सिंह यादव, मनोज कुमार, सगीर अहमद, बबलू खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Trending News