Etawah News : जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम कुमार सविता ने पुलिस द्वारा कस्बा बसरेहर में किए गए तांडव की घोर निंदा की

IMG_20200428_232318
Share News

 

संवाददाता रिषी पाल सिंह : इटावा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम कुमार सविता ने कहा आज गरीब अपनी रोजी रोटी के लिए विवश होकर दो जून की रोटियों के खातिर किसी भी तरह जीवन यापन करना चाहता है लेकिन पुलिस की लाठियां हमेशा गरीब की पीठ पर पड़ती है जिसका जीता जागता उदाहरण कस्बा बसरेहर में आज सुबह दिखाई दिया इससे पहले भी साप्ताहिक बाजार कस्बा बसरेहर में पुलिस ने जो तांडव दिखाया था ।

IMG 20200428 232318

जिससे दूरदराज से आए किसान की खोपड़ी फाड़ दी थी तथा कई किसानों को लहूलुहान किया इस तरीके की कस्बा के कई दुकानदारों को भी लॉक डाउन के नाम पर जमकर मारपीट की गई जो सरासर निंदनीय है एक तरफ अवैध कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आते हैं उन्हें पुलिस 151 में बंद कर देती है और और वह अपनी पहुंच का फायदा उठाते हैं जिसके बारे में कई बार अखबारों में भी लिखा गया वरिष्ठ पुलिस कप्तान इटावा ने सभी थाना अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि किसी गरीब पर लाठी न बरसाए लेकिन नियंत्रण से बाहर होते पुलिसकर्मियों पर आखिर कौन अंकुश लगाएं।

रिषी पाल सिंह

Trending News