ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान जनपद इटावा में तेज वर्षा/ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान तथा 70-80 किमी प्रति घंटा से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक की तीव्र गति से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त के दृष्टिगत जनपद हेतु रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जिलाधिकारी इटावा द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि संभावित खराब मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन सुनिश्चित करें।
नागरिकों हेतु आवश्यक सावधानियां (क्या करें) :
खराब मौसम के दौरान सुरक्षित भवन अथवा पक्के आश्रय स्थल में रहें।
विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें एवं अनावश्यक विद्युत उपयोग से बचें।
पेड़ों, विद्युत पोल, होर्डिंग एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
किसान भाई फसल, कृषि उपकरण एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर रोक दें।
जिला प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी सूचनाओं का नियमित अवलोकन करते रहें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन/आपदा नियंत्रण कक्ष (05688 250077 टोल फ्री 1077) को सूचित करें।
क्या न करें :
आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थान, कमजोर छत अथवा पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के समीप न जाएं।
बिजली चमकने के दौरान मोबाइल चार्जिंग एवं विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।
अफवाहों एवं अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार न करें।
क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर भवनों के आसपास एकत्रित न हों।
जिलाधिकारी इटावा द्वारा संबंधित समस्त विभागों को सतर्क रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
जनसामान्य से अपील है कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें एवं प्रशासन का सहयोग करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इटावा
जनहित में जारी।