Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनपद की महिलाएं गाजियाबाद में जगाएगी आजीविका की अलख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 January 2022
Etawah News: Women of the district will wake up in Ghaziabad for livelihood

Etawah News: Women of the district will wake up in Ghaziabad for livelihood

Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन जनपद इटावा  के तत्वावधान में ग्रामीण गरीब परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके लिए आईसीआरपी की 14 दल के 42 सदस्यों एवं गाजियाबाद के लिए सीनियर सीआरपी के 9 दल की 18 सदस्यों को भेजा गया। संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी ने दल के सदस्यों को रवाना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करा कर महिलाओं को जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। जनपद इटावा की महिलाएं प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के वंचित परिवार की महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है। इटावा की महिलाएं अब गाजियाबाद में भी ग्राम संगठन का गठन / प्रशिक्षण का कार्य करेगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सब को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बृजमोहन अंबेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि जब आर्थिक रूप से महिलाएं स्वावलम्बी होगी, तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन एवं आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं सशक्त हो रही है। इन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। माह दिसम्बर तक निर्धारित ग्राम संगठन के लक्ष्य 112 के सापेक्ष 164 ग्राम संगठन और 1502 समूह के सापेक्ष 1588 समूह का गठन कर लिया गया है। जनपद में कुल 8004 समूह, 630 ग्राम संगठन एवं 32 संकुल स्तरीय संघ का गठन किया जा चुका है। इसके अंतर्गत 86 हजार ग्रामीण और गरीब परिवार की महिलाएं जुड़ी हैं। ग्राम संगठन से गरीब महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सहायता मिली है। महिलाएं स्वरोजगारी बन रही है।

डॉ. नंदकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा चौथे त्रिमास में सीनियर सीआरपी की 15 दल ग्राम संगठन हेतु जनपद इटावा में, संकुल स्तरीय संघ के गठन /प्रशिक्षण हेतु इटावा से जनपद कन्नौज में 40 दिवस के लिए 3 सीएलएफ सीनियर सीआरपी कार्यरत है। आज आईसीआरपी की 14 टीम 30 दिवस के लिए इटावा मे और सीनियर आईसीआरपी की 9 टीम 30 दिवस तक ग्राम संगठन के गठन एवं प्रशिक्षण हेतु जनपद गाजियाबाद रवाना किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवार की महिलाओं को संगठित करते हुए आर्थिक उन्नयन के लिए जागरूक करेगी। सभी समूह सदस्य के आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध कराने की बात कही। सभी पात्र ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही। संतोष कुशवाहा जिला मिशन प्रबन्धक ने कहा कि संगठन से बड़ी जरूरतों को पूरा किया जाता है। समूह को मजबूती मिलती है। मौके पर खुशबू, राधा, मंगल देवी, ज्योति सहित सभी सीआरपी मौजूद रही।

Post navigation

Previous: Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत एक घायल।
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खिलौने, साइकिल बर्तन आदि का वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.