Etawah News : वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,1 सदस्य गिरफ्तार

IMG_20200425_204149
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बढपुरा पुलिस ने वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1 सदस्य को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। घटनाक्रम के अनुसार थाना बढ़पुरा पुलिस को पिछले 2-3 दिनों से वाहनों से बॉर्डर पार कराने हेतु अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी।विगत रात्रि को जब थाना बढपुरा पुलिस चौकी उदी क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान चौकी के पास सिंघल होटल के सामने 3 व्यक्तियों को खडा देखा जिन्हे देखकर पुलिस टीम द्वारा व्यक्तियों से खडे होने का कारण पूछा गया तो तीनों व्यक्तियों द्वारा अपना नाम पता बताते हुए यह बताया कि हम लोग गाडी चालक है एवं भूसा आदि ढोने का काम करते है। हमें तीन व्यक्ति चम्बल नदी पुल पर मिले एवं बार्डर पार कराने के लिए 200-200 रुपये की मांग करने लगे।हम लोगो द्वारा पैसे न दिये जाने पर उन लोगो द्वारा सफेद रंग की स्कॉर्पियों गाडी से हमारा पीछा कर रोका गया एवं हम लोगो से जबरदस्ती 500-500 रुपये ले लिये।इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पीडितों के बताये गये स्थान चम्बल नदी पुल पर पहुंचे तो पुल के पास शिव मन्दिर के पीछे एक सफेद रंग की स्कार्पियों गाडी खडी देखी जिसकी ओर इशारा करते हुए पीडित चालकों द्वारा बताया गया कि यही वो गाडी है जिसमें बैठे लोगो द्वारा हमसे जबरदस्ती पैसे लिए गये है।पुलिस टीम अपनी ओर आता देख गाडी के पास खडे तीनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया।जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया गया तथा अन्य दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 4600 रुपये बरामद हुए।

IMG 20200425 204149

टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया गया कि हम लोग गाडियों को बार्डर पास कराने के नाम पर अवैध रुप से पैसा लेते है आज भी हम लोगो द्वारा गाडियो से पैसे लिये गये है जिनमें से कुछ पैसे मेरे पास एवं कुछ पैसे मेरे भागे हुए साथियों के पास है।गिरफ्तार अभियुक्त रिषभ भदौरिया पुत्र इंदल सिहं निवासी ग्राम अहेती जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश के खिलाफ थाना बढपुरा पर सुसंगत धाराओं एवं 3 महामारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Trending News