Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर भतीजे की मौत, चाचा घायल।

जनवाद टाइम्स 2 June 2021
IMG-20210602-WA0046
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: विकास खण्ड जसवंतनगर के सेंट पीटर्स स्कूल के पास साइकिल सवार चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे 15 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई जबकि 50 वर्षीय चाचा घायल हो गए जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। उनके पैर में फ्रैक्चर व कनपटी में चोट आई है। दोनों महोबा जनपद के मूल निवासी बताए गए हैं।
यहां नजदीक में ही भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मुन्ना लाल व हरिमोहन देर शाम साइकिल पर सवार होकर बाजार से वापस भट्ठे पर जा रहे थे। वह ग्राम कैस्त समीप हाइवे पर सेंट पीटर्स स्कूल समीप पहुंचे ही थे उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी चार पहिया अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार 15 वर्षीय किशोर हरिमोहन निवासी ग्राम खरेला जनपद महोबा हाल निवास लाला ईंट भट्ठा ग्राम कैस्त की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल चालक मुन्ना लाल बुरी तरह से घायल हो गया उसके बाईं कनपटी की ओर चोट आई और दाईं ओर का पैर टूट गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही शीघ्र मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायल को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। मौके से वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया था। पुलिस तहकीकात में जुटी है। बताते हैं कि ग्राम कैस्त समीप लाला ईंट भट्ठा पर उक्त लोग ईंट की पथाई का कार्य करते थे। मृतक किशोर अपने पारिवारिक चाचा मुन्ना लाल के साथ खराब मोबाइल फोन को दुरुस्त करवाकर शाम को दोनों एक ही साइकिल से वापस आ रहे थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post navigation

Previous: Sambhal News: नगर सुधार कमेटी की मिशन इण्टर नेशनल अकादमी स्कूल में आयोजित शोक सभा
Next: Etawah News: प्रेसक्लब इटावा में कोविड 19 वैक्सिनेशन का दूसरा दिन सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.