Etawah News : सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में कचहरी इटावा में किया चीनी सामान का वहिष्कार

IMG_20200618_211943
Share News

 

रिषीपाल सिंह इटावा : 18 जून चीन हमेशा से धोखेबाज रहा है गद्दारी चीनियों के रग रग में बसी है उक्त बक्तव्य सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में कचहरी इटावा में आयोजित श्रद्दांजलि सभा मे सेवाश्रम प्रमुख चौ0 अमित त्रिपाठी एड0 ने व्यक्त किये ।

IMG 20200618 211943

सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह गौर ने देशवासियों से आह्वान किया कि हमें संकल्प लेकर चीनी बस्तुओं का बहिष्कार करना होगा सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, चीनी बाय बाय, हमारे शहीद अमर रहे, जैसे गगन भेदी नारे लगाए और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को अश्रुपूरित श्रध्दांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर सेवाश्रम जिलाउपाध्यक्ष श्री जगदीश बाथम, जिलासँगठन मंत्री श्री प्रवेश शर्मा, श्री जगत नारायण यादव एड0, श्री प्रमोद कुशवाह, एड0, राजवीरसिंह एड0,राजेन्द्र सिंह यादव एड0, शिवम तिवारी एड0, राम मिलन सिंह कुशवाहा एड0, इन्द्रेश भदौरिया एड0,अवधेश कुमार एड0,सुनील तिवारी , विपिन शुक्ला, लालाराम, संजीव कुमार, विजय कुमार समेत आदि सेवाश्रम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के गलवान में चीन की कायराना हरकत से भारतीय सेना के शहीद सैनिकों के सम्मान में युवा व्यापार संगठन इटावा के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने चाइना के उत्पादो का पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुये चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार किया।

Trending News