Etawah News : जिले में आज 20 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या  हुई 316 

IMG-20200625-WA0031
Share News

 

जिले में आज 20 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या  हुई 316

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा में कोरोना का कहर आब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में जनपद की आधी आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हो हैं वहीं आज शाम 8 बजे तक ताजा जानकारी आने तक कुल 20 नए मरीज मिलने से अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 316 हो चुकी है। पिछले 24 घण्टे में जिले के कुल 16 मरीजो को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है।

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

इटावा मे आज 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिन स्थानों पर पाए गए वो ये हैै

कटरा महमूद 6 मरीज
आनंद नगर 1 मरीज
मालगोदाम रोड 1 मरीज
वैदपुरा 1 मरीज
बसरेहर 3 मरीज
नगला बुधु इकदिल 1 मरीज
अहेरी पुर 5 मरीज
महेबा 2 मरीज

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 316
इलाज से ठीक हुए मरीज- 147
इलाज के दौरान मौत हुई- 14
एक्टिव कोरोना मरीज- 155

Trending News