Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: किसान की दिनदहाड़े तमंचे के बल से लूटने वाले तीन लुटेरों के हौसले हुए पस्त

जनवाद टाइम्स 10 June 2021
IMG-20210610-WA0075
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: बैंक से रुपए निकाल कर ले जाते किसान को तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े लूटने की कोशिश की लेकिन किसान का हौसला देख लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर निवासी 50 वर्षीय गुलाब सिंह दोपहर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बाउथ शाखा जो बलरई में स्थित है। वहां से रुपए निकालकर साइकिल से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह खारजा झाल स्थित सप्तकुंड धारा से अपने गांव के लिए मुड़े तभी पीछे से लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की एक लुटेरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपए निकालने को कहा तब तक किसान गुलाब सिंह को कोई भय नहीं हुआ उन्होंने उस लुटेरे का तमंचा छीन लिया तब तक दोनों लुटेरे भी बाइक से उतर कर तमंचा वापस छीनने की कोशिश करने लगे तो गुलाब सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

आसपास खेतों में काम कर रहे कुछ किसान भी दौड़ पड़े। इधर तीनों लुटेरे रुपया लूटना भूल गए और तमंचा वापस छीनने की कोशिश करने लगे। गुलाब सिंह को लुटेरों ने खेत की ओर लगे तार पर धक्का मार कर गिरा दिया और तमंचा छीन कर बिना रुपया लूटे ही भाग निकले। बाद में कुछ ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर तीनों बाइक सवार लुटेरे ब्रह्माणी मंदिर की तरफ से लखेरे कुआं की ओर जाने वाली सड़क पर फरार हो गए।

पीड़ित किसान गुलाब सिंह ने बताया कि वह बैंक से दस हजार रूपए निकाल कर चला और उसकी जेब में दो हजार रुपए पहले से रखे हुए थे। लुटेरों ने समझा कि किसान ने कोई बड़ी रकम बैंक से निकाली है लिहाजा वो घात लगाकर पीछे पीछे खारजा झाल तक पहुंचे और मौका पाते ही तमंचा लगाकर लूटने की कोशिश की लेकिन किसान के हौसलों के कारण बाइक सवार लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। यह बाइक सवार लुटेरे कुछ दिनों से लगातार बलरई क्षेत्र में सड़कों पर देखे गए हैं। पीड़ित ने बलरई थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है।

Post navigation

Previous: Bihar news समग्र स्वास्थ्य के लिए योग के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ छह दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर।
Next: Etawah News: गांव-गांव चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.