Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नवनियुक्त शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 4 December 2020
FB_IMG_1607048069117
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: शिक्षक को सहज, सरल और अपने दायित्व के प्रति जागरुक होना चाहिए। जो शिक्षक अपने विषय का मर्मज्ञ होता है उसको कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही व्यवहार और बातचीत का संयमित तरीका शिक्षकों का आभूषण होता है। यह बात जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने कही। नवनियुक्त शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए उन्होने कहाकि इस दायित्व से जुड़ते समय हमें सामाजिक मर्यादा का पग पग पर ध्यान रखना चाहिए।

इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में श्री राणा ने कहा कि प्रभावशाली शिक्षण सतत अध्ययन से ही संभव है। उन्होंने नई शिक्षा नीति को रेखांकित करते हुए कहा कि कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान सभी को अर्जित करना चाहिए। केवल छात्र ही नहीं अविभावक और आसपास के परिवेश पर भी शिक्षकों की शैली का प्रभाव पड़ता है।

इससे पूर्व इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नई पीढ़ी के प्रशिक्षण में इस्लामिया कालेज का चयन हमारा सौभाग्य है। एडीआईओएस डा. मुकेश यादव ने विभागीय संरचना तथा विद्यालय के बुनियादी ढांचे से सम्बंधित उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की वास्तविक बुनियाद सुयोग्य शिक्षक और जिज्ञासु विद्यार्थी होते हैं। जीआईसी के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने कहा कि कक्षा प्रबंधन शिक्षक कि सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है और ये तब संभव है जब शिक्षक द्वारा प्रभावी शिक्षण किया जाए।

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश चंद तिवारी ने शिक्षण पद्धितियों के सिद्धांत और व्यवहार विषय पर जानकारी दी। राजकीय विद्यालय कि प्रधानाचार्य नीता कटारिया ने कहा कि शिक्षक को अपने विद्यार्थी अविभावक और प्रधानाचार्य के साथ संबंधों में सदैव सामंजस्य रखना चाहिए। संचालन इस्लामियां के हिन्दी प्रवक्ता डा. कुश चतुर्वेदी ने किया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, श्रीचित्रगुप्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. उमेश यादव, राजकीय शिक्षकों के पटल सहायक संजीव सक्सेना मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: वाणिज्य कर विभाग ने 72 लाख की कर चोरी पकड़ी
Next: Etawah News: मानक अनुरूप कार्य न होने पर नाला निर्माण का कार्य रुकवाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.