Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार, कोरोना नियंत्रण होगी चुनौती

जनवाद टाइम्स 4 May 2021
IMG-20210504-WA0000
Share News
       

संवाददाता- दिलीप कुमार

इटावा: जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भगवान दास बिरोहिया का कहना है। कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। इसमें आम जनता के सहयोग के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। इसलिए सभी लोग को कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में विजय मिल सके।

सोमवार को निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर से चार्ज ग्रहण करने के बाद डॉ भगवान दास ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटना एक बड़ी चुनौती है।लेकिन वह इस चुनौती का अपनी पूरी टीम के साथ डटकर मुकाबला करेंगे। सभी के सहयोग से ही बड़े से बड़े काम में सफलता मिलती है। इसलिए टीम वर्क के साथ काम करेंगे। उन्होंने बताया जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में जो एल टू कोविड अस्पतात खुला हुआ है वह अभी 100 वेड का है। इसे जल्द ही 200 बेड का किया जाएगा। इसके अलावा बलराम सिंह नर्सिंग कॉलेज में जो 125 वेड का कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है उसे भी जिला अधिकारी सहयोग से चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कोविड अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएगी जिससे वहां पर भर्ती होने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी न उठानी पड़े। स्वास्थ्य विभाग के पास जितने भी संसाधन है उसी से काम चलाया जाएगा आवश्यकता पड़ी तो और भी संसाधन जुटाए जाएंगे।

उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वह सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें । बिना मतलब में अपने घरों से बाहर नहीं निकले। आवश्यकता पड़ने पर जव घर से बाहर जाये तो मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन करें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का भी पूरी तरह से सहयोग करें। उन्होने चार्ज ग्रहण करने के बाद अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की और कोविड व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ किशोर सागर, डिप्टी सीएमओ डॉ श्रीनिवास यादव, डॉ सुशील कुमार ,डॉ अवधेश यादव, डॉ यतेन्द्र राजपूत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सतेंद्र यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बीएल संजय, एनएचएम के जिला प्रबंधक संदीप दीक्षित, जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे, यूएनडीपी के बीसीसीएम प्रवेश मिश्रा,डॉ सोहम गुप्ता, डॉ शिवेन्द यादव मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुजारी से मारपीट कर, हजारो रुपये की लूट
Next: Etawah News: दो पक्ष भिड़े, तमंचे की वट से किया हमला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.