संवाददाता- मनोज कुमार
जसवंतनगर के ग्राम पाठकपुरा में स्थित देव स्थल से कुछ अराजक तत्वों ने घण्टा व नगदी लूटने का प्रयास किया तो उक्त ग्राम निवासी पुजारी अनुरुद्ध दास ने विरोध किया। जिससे नाराज लुटेरों को यह बात उनको नागवार गुजरी।
पुजारी अनुरुद्ध दास का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई से घायल करने के बाद बदमाश 75 हजार रुपये की नगदी लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।