संवाददाता- मनोज कुमार
जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी निवासी गुड्डू चक पुत्र स्व. किशन लाल चक का कहना है कि सुबह उसने पशुओं के लिए टैक्टर से भूसा मंगाया था। आरोप है कि पंकज चक, अमन चक, सचिन चक आदि उक्त आधा दर्जन पड़ोसी दबंगों ने भूसा गली में उतरने नही दिया और गाली गलौज करते हुए दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए।
जिसमें गुड्डू चक के सिर पर दबंगों ने तमंचे की वट से सिर पर हमला कर रक्तरंजित कर दिया। पीड़ित ने थाना कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगायी है।