Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 6 July 2021
IMG-20210706-WA0070
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इटावा इकाई की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष स्वामी शरण श्रीवास्तव के लखना स्थित आवास पर संपन्न हुई, इस बैठक में सभी उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर से यह मांग रखी कि इस वर्ष एसोसिएशन का जो परिचय पत्र दिया जाए वह डिजिटल हो और उसके लिए सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त शुल्क सभी सम्मानित सदस्यों से लिया जाए तथा इसके लिए सदस्यता शुल्क 200 रखी गई।

IMG 20210706 WA0070

जिसका सर्व सम्मत से सदस्यों द्वारा स्वीकार किया गया सदस्यों द्वारा यह भी मांग की गई कि मंत्री पद पर सैफई के वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह को तथा उदी के वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी को नियुक्त किया जाए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया इसी प्रकार जिला कोषाध्यक्ष के रिक्त हुए पद पर मुकेश कुमार जैन उर्फ ‘बल्ले जैन’ लखना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया इस बैठक में यह भी तय किया गया कि बैठकों में ना आने वाले निष्क्रिय पत्रकारों को कार्यकारिणी से हटाकर उनके स्थान पर सक्रिय पत्रकारों को कार्यकारिणी में स्थान दिया जाए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया।

IMG 20210706 WA0070

उपस्थित सभी पत्रकारों द्वारा प्रस्ताव किया गया कि जनपद में कई जनपद स्तर की पदाधिकारी महिलाएं हैं नारी सशक्तिकरण का यह महिलाएं बेजोड़ उदाहरण है अतः इन सभी अधिकारियों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की इटावा इकाई द्वारा एक विशाल सम्मेलन आयोजित कर सम्मानित किया जाए तथा उन्हें एसोसिएशन की ओर से एक सम्मान पत्र भी भेंट किया जाए ताकि उन्हें इस जनपद में रहने इस जनपद में रहने के बाद भी इस जनपद की याद तथा ग्रामीण पत्रकारों की याद बनी रहे इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति स्वीकार किया गया और शीघ्र ही सम्मेलन आयोजित कर असली जामा पहनाए जाने की ओर कदम बढ़ाया जाए पत्रकारों द्वारा एक स्वर यह भी मांग की गई कि प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाए और पत्रकारों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग भी की गई, बैठक के उपरांत संरक्षक रविंद्र भटेले द्वारा सभी आगंतुक पत्रकारों को धन्यवाद दिया गया तथा उनसे यह अपेक्षा भी की कि वह भविष्य में होने वाली बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का कष्ट करें l

बैठक में प्रदीप कुमार द्विवेदी, तेज प्रताप सिंह, अनामी शरण त्रिपाठी, प्रदीप सोनी, अनुराग राजपूत, सत्यदेव शर्मा, प्रवेश शर्मा, सुघर सिंह राजपूत, डॉ० सुशील सम्राट, तरुण तिवारी, देशराज सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह राठौङ महामंत्री, डॉ० राजेश सिंह चौहान महामंत्री आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आप ने दिया ज्ञापन
Next: मेरठ न्यूज: दिखावा नहीं हकीकत पर्यावरण की रक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.