Etawah News: नगला खुमान में बने कांशीराम आवासों में सफाई व्यवस्था मजाक बनकर रह गई।

IMG-20210506-WA0081
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर नगला खुमान में बने कांशीराम आवासों में सफाई व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। बजबजाती हुई नालियां बीमारियों को दावत देती नजर आ रही हैं।
विदित हो कि मॉडर्न तहसील के सामने नगला खुमान स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में ढाई सौ से ज्यादा आवास बने हुए हैं जिसके लिए घुसते ही पहले आवास पर उफनती हुई नाली का पानी आवासों में घुसने की इच्छा कर रहा है। कुछ ही दूरी पर ट्रांसफार्मर के नीचे काफी दूर तक बजबजाती हुई नालियां सड़ांध छोड़ रही हैं तो दूसरी ओर लगे हैंडपंप के पास भारी मात्रा में कूड़ा करकट इकट्ठा कर छोड़ दिया गया है इस कारण भी उस हैंडपंप का इस्तेमाल करने में लोग हिचकते हैं। जबकि मनजीत कुमार के आवास के सामने तो खाली पड़ी जगह और नालियां बुरी तरह भरी हुई सड़ रही हैं। इस कॉलोनी से सेंगर नदी तक डाली गई सीवर लाइन भी जाम पड़ी हुई है इस कारण भरा हुआ गंदा पानी आवासों की नींव में पहुंच कर बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा रहा है और कई जगह प्लास्टर भी टूट कर बिखरने लगा है। सीवर लाइन व नालियां जाम हो जाने के कारण लोग शौचालय भी सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इन आवासों के पिछली ओर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ जिससे तमाम मक्खी मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैल रही हैं।
यहां रहने वाले प्रवीण कुमार गुप्ता बताते हैं कि कॉलोनी में तैनात सफाई कर्मियों की आरामखोरी के कारण फैली भीषण गंदगी से कॉलोनी में तमाम बीमारियां फैल रही हैं और बदबू के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। जबकि कमरुद्दीन ने अपने आवास के बगल की नाली को खुद ही साफ किया है। दुकानदार वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई कर्मी कभी कबार आते हैं और खाना पूर्ति कर चले जाते हैं। सफाई कर्मियों की तमाम शिकायतों के बावजूद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

You may have missed