Etawah News: 10 हजार रुपए से ज्यादा बिजली बिल बकायेदारों के विच्छेदन अभियान के कारण कस्बे में अफरा तफरी का माहौल।

PicsArt_02-05-09.27.01
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय सैफई पीएन प्रसाद के दिशा निर्देशन में उपखंड अधिकारी अजीत यादव ने अवर अभियंताओं सहित कस्बा क्षेत्र में 10 हजार रुपए से ज्यादा बिजली बिल वाले बकायेदारों के दो दर्जन से ज्यादा कनेक्शन विच्छेदन किए गए और चार लाख रुपए के आसपास विद्युत बिलों की वसूली भी की गई।
इस दौरान विच्छेदन किए गए कनेक्शन धारकों को चेतावनी दी गई है कि पुनः संयोजन जुड़ा हुआ पाया जायेगा तो विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के कारण कस्बे में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान विद्युत चोरी करने वालों में भी हड़कंप मच गया। विच्छेदन किए गए कनेक्शन धारकों पर सोलह लाख रुपए तक का बिल बकाया है जिसे जमा कराने की कोशश विद्युत विभाग की टीम कर रही है। हालांकि दस हजार से ज्यादा बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा कर विच्छेदन से बचने को कहा गया है।
टीम में अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, लाइनमैन पप्पी आदि शामिल रहे।

You may have missed