Etawah News: दलित दंपति ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज व जानमाल की धमकी एवं एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

IMG-20210205-WA0058
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंंतनगर कोतवाली ,थाना क्षेत्र बलरई के अंतर्गत धरबार गांव के एक दलित दंपति ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज व जानमाल की धमकी एवं एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है।
उक्त गांव निवासी पीड़ित करन सिंह पुत्र दाऊ दयाल का कहना है कि गांव के ही राकेश तिवारी पुत्र महेश तिवारी व ऋषभ तिवारी पुत्र मुन्नीलाल ने उसके घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और मना करने पर गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकियां दीं तथा जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। मामला दर्ज न होने पर पीड़ित दंपति ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed