Etawah News:  दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पैदल गश्त पर निकले एसएसपी साहब

Etawah News:  SSP sahib out on foot patrol for security on Diwali

Etawah News:  SSP sahib out on foot patrol for security on Diwali

Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा स्वयं क्षेत्र में निकल कर पैदल गस्त की गई। बाजारों में रहने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध मे लोगों से वार्ता कर सुझाव लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा धनतेरस व आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के त्योहारों के दृष्टिगत स्वयं क्षेत्र में निकल कर पैदल गस्त की।

Etawah News:  SSP sahib out on foot patrol for security on Diwali

इस दौरान एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। गश्त के दौरान एसएसपी ने दुकानदारों से बात भी की। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि अगर कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। साथ ही त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अलर्ट रहने के लिए कहा।

Etawah News:  SSP sahib out on foot patrol for security on Diwali

दीपावली के पर्व के मद्देनजर यातायात पुलिस प्रभारियों व सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे आमजन की सुरक्षा के लिए ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजारों, मुख्य चौक पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल व पीसीआर की गश्त को बढ़ाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात पुलिस व सभी थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में गश्त बढ़ाएं।

Trending News