Etawah News: एसएसपी ने किया थानों के निरीक्षण

FB_IMG_1617379975923
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन एवं थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय द्वारा थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय, अधिकारी/ कर्मचारी आवास एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा साफ सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Etawah News: SSP inspects police stations

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा मैस का निरीक्षण कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने बताया की कोई भी पुलिसकर्मी अपनी समस्या के सम्बन्ध में अपने सुपरविजन अधिकारी को किसी भी समय बता सकता है। यदि उनकी समस्याओं का निराकरण सुपरविजन अधिकारी के स्तर से न हो पाये तो सम्बन्धित पुलिसकर्मी सीधे एसएसपी कार्यालय में अपनी समस्या बता सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए अनुशासन से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

You may have missed