Etawah News : भरथना में गुजरात से आए श्रमिक की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

IMG_20200514_213603
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :   इटावा कस्बा भर्थना में दो दिन पहले आए एक श्रमिक की रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव पाई गई, कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया के होश फाख्ता है, उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले अब इसके संक्रमण से अछूते नही रहे है, धीरे-धीरे कोरोना अब सभी जिलों में पैर जमा चुका है,इटावा में भी पहले तीन मरीज पाए गए थे जो सभी अब नेगेटिव हो चुके है, पिछले 27 दिनों में जिले में कोई मरीज न मिलने से इटावा का नाम ग्रीन जोन में पहुचने ही वाला था कि आज भर्थना के संतोष पुरा गांव में दो दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद से अपने

IMG 20200514 213616

10 साथियों के साथ घर बापिस आए एक श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके चलते प्रशासन तुरंत ही ग्राम में पहुँचा ओर श्रमिक को सैफई पी जी आई में भर्ती करवाया और उसके साथ के सभी 10 लोगो को जिला अस्पताल में  क्वॉरेंटाइन किया गया  ।आपको बता दे कि जिले में अभी तक 3 कोरोना मरीज पाए गए थे जिनकी रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी थी, जिसके चलते पिछले 27 दिनों से जिले में कोई भी कोरोना का मरीज नही था तो यह सोचा जा रहा था कि जल्द ही प्रशासन जिले को ग्रीन जोन घोषित कर देगा, परंतु आज इस बात पर पूर्ण विराम लग गया है।

IMG 20200514 213603

मुख्य विकास अधिकारी एवं मेडिकल टीम ने व्यक्ति के घर तथा उस क्षेत्र के एक किलोमीटर के इलाके को सीज कर दिया गया है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद उक्त क्षेत्र के एक किलोमीटर के प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जायेगी। साथ ही क्षेत्र को सैनीटाइज किया जा रहा है। उक्त मामले के प्रकाश में आने के बाद आज जिला प्रशासन ने आगे की रणनीति भी बनाई है।

Trending News