Etawah News: पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारीबन्धुओं के साथ गोष्ठी की

FB_IMG_1616329003814
Share News

संवाददाता विकास यादव

इटावा- आज दिनांक 21-03-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारीबन्धुओं के साथ गोष्ठी पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा की अध्यक्षता में सभी व्यापार बंधुओं से आगामी होली के त्यौहार एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव आदि अवसर पर सुरक्षा/ सतर्कता क सम्बंध में वार्ता कर सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपेक्षा की गयी एवं बाजारों में रहने वाली भीड़ के कारण यातायात के संबंध में भी वार्ता की गई इस गोष्ठी में सभी व्यापारियों की समस्या सुनी गई व उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

You may have missed