Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:पंचायत चुनावः शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न : जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 19 April 2021
FB_IMG_1618843218515
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओ के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। डीएम -एसएसपी सहित समस्त अधिकारी मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथो व मतदान केन्द्र के आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलो के जवान तैनात रहे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय चुनाव के तहत जनपद मे दूसरे चरण के अर्न्तगत जनपद मे चुनाव हुआ। सुबह करीब सात बजे मतदान शुरू हुआ। जिलाधिकारी श्रुति सिंह व एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने आज हो रहे मतदान को लेकर भारी पुलिस फोर्स के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण किया तथा जागरूक मतदाताओ से भी बातचीत की।

Etawah News: Panchayat elections: Peaceful polling completed: District Magistrate and SSP inspect polling centers

जिलाधिकारी ने इस दौरान मतदाताओं का कुशल क्षेम जाना व वैश्विक आपदा कोरोना से बचने के उपाय मास्क,सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहने की बात कही। डीएम-एसएसपी ने मतदान केन्द्रो के स्थलीय निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद पीठासीन अधिकारियों व अन्य अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान मतदान केन्द्र व उसके आसपास बेवजह भीड ना लग पाये। मौके पर मौजूद अधिनस्थों को निर्देशित किया कि पोलिंग बूथो के आसपास कहीं कोई भीड एकत्र ना हो। वोटिंग के बाद मतदाता सीधे अपने घर जाए। फालतू लोगों का जमावडा ना लगने पाए।

एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने डियूटी पर तैनात पुलिस बल/अर्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-19 नियमों का पालन करने व मतदान करने आये लोगो को कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाने हेतु निर्देशित किया। मतदान को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

Post navigation

Previous: Bihar News: हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि का पुजन
Next: मेरठ न्यूज: 06 दिसम्बर को सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.