Etawah News: फाइनेंस मैनेजर की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

Etawah News: फाइनेंस मैनेजर की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: मंगलवार को नोएडा से इटावा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से तीन दिन की छुट्टी लेकर आए गेल इंडिया में तैनात 34 साल के साई प्रसाद मूल निवासी सिकंदराबाद तेलांगना राज्य के निवासी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यात्री औरैया स्थित गेल इंडिया में फाइनेंस मैनेजर के पर तैनात था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। पुलिस ने घटना की सूचना गेल को दे दी है।IMG 20230404 WA0101

फाईल फोटो साई प्रसाद

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही इटावा स्टेशन पर उतरे। इस दौरान उनके कान में ईयर फोन लगा हुआ था। फिर वे रेलवे ट्रैक पार करने लगे। तभी ट्रैक पर हमसफर एक्सप्रेस आ गई। इसकी चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक साई प्रसाद का गेल इंडिया से ट्रांसफर नोएडा हो गया था। वे अपने परिवार को लेने के लिए आए थे। परिवार को रो-रोकर बुरा हाल गया।

Etawah News: फाइनेंस मैनेजर की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत
एसओ जीआरपी संजय खरवार ने बताया कि मृतक गेल में फाइनेंस मैनेजर पद पर तैनात थे। शताब्दी ट्रेन से नोएडा से तीन दिन का अवकाश लेकर अपने परिवार से मिलने नोएडा से आए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार तेलांगना से चल दिया है।

Trending News