Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक के सत्याग्रह आंदोलन के सातवें दिन बिरारी में गूंजा ब्लाक नहीं तो वोट नहीं, ब्लाक दो वोट लो का नारा

जनवाद टाइम्स इटावा 8 October 2021
IMG-20211008-WA0050
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इकदिल, इटावा- मिशन इकदिल ब्लाक के चल रहे सत्याग्रह आन्दोलन के सातवें दिन बिरारी में बड़ी संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया । बहुत किया इंतजार अबकी बार आर-पार का संकल्प लेकर मिशन इकदिल ब्लाक का चलने वाला सत्याग्रह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बिरारी के पंचायत भवन में आयोजित किया गया। मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया की कार्यक्रम में आने वाले ग्राम पंचायत बिरारी के लोगों ने हाथों में ब्लॉक नहीं वोट नहीं, ब्लॉक दो वोट लो, पहले ब्लॉक बनाओ फिर वोट पाओ, जैसे स्लोगन हाथ में पकड़ कर संकल्प लिया कि जब तक सरकार ब्लाक की घोषणा नहीं करती है हम सत्याग्रह को इन्हीं नारों के साथ मजबूती देते रहेंगे और अब जब भी कोई सरकार का प्रतिनिधि नेता या विधायक हमारे गांव में कोई भी आयोजन लेकर आते हैं तो सबसे पहले हम सभी लोग ब्लाक के बारे में बात करेंगे और उनसे कहेंगे कि पहले ब्लाक की घोषणा करवाओ उसके बाद तुम्हारी योजनाओं का कार्यान्वयन इस ग्राम पंचायत के अंदर संपन्न हो सकता है नहीं तो अपनी यह योजना वापस ले जाओ मुझे ब्लाक चाहिए । ग्राम वासियों ने हर तरह से इस सत्याग्रह को कामयाब कराने का प्रण किया।
आयोजन में आंगनवाड़ी महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि हम लोगों को भरथना विकासखंड के कार्यालय तक जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है फिर भी वहां पर हमारे काम संपन्न नहीं होते हैं । इस नारी सशक्तिकरण के दौर में मुझे अपना ब्लाक चाहिए। सह संयोजक डॉ सुशील सम्राट ने सत्याग्रह में उपस्थित लोगों में एक नया जोश देखते हुए कहा कि अगर जनता इसी तरह से जागरूक रहे और अपने अधिकारों को पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो जाए तो सरकार को मजबूरन जनता के सामने झुकना पड़ेगा और इस ब्लाक की घोषणा करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिलाओं, बुजुर्ग व युवाओं एवं किशोरावस्था के बच्चों ने बढ़-चढ़कर साथ दिया। कार्यक्रम में आए हुए युवाओं में जोश दिखाई दिया । कार्यक्रम में राजीव जाटव, अनिल चौधरी, गौरव कुमार, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र, बॉबी शकुंतला, रामेश्वर दयाल, संदीप, प्रेमचंद, नरेशचंद्र अरविंद, मोनू, विनोद कुमार अनिकेत, भोले शंकर, आशीष कुमार, अश्वनी लाल सिंह, क्रांति देवी, शबनम अश्वनी, अमित, मंसाराम, भगवान दास आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: Etawah News: प्रधानाचार्य परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Next: Bihar news दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव में कई घायल, चार गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.