Bihar news दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव में कई घायल, चार गिरफ्तार

Bihar news दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव में कई घायल, चार गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया थाना के बरवा बारी ग्राम में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पथराव ने करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है ।

 

IMG 20211008 WA0025 बताया जाता है बड़वा बारी ग्राम में पीपल पेड़ के पास ब्रह्म स्थान का चबूतरा निर्माण को लेकर पूर्व में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था इसको पुलिस ने समझा-बुझाकर समाप्त कर दिया था शुक्रवार को बरवा बारी ग्राम निवासी दिलीप साह पिता शिवनाथ साह किसी काम से बेतिया आ रहा था उसी दरमियान बगल के मथौली ग्राम में कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे घेरकर बुरी तरह पिटाई कर दी भागकर वह अपने गांव पहुंचा और इसकी सूचना अपने परिजन और गांव वालों को दिया ।

 

Bihar news दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव में कई घायल, चार गिरफ्तारउसके बाद बरवा बारी ग्राम में मारपीट एवं जमकर पथराव शुरू हो गई घटना का कारण पूर्व के ब्रह्म स्थान चबूतरा निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जाता है फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है तथा स्थिति नियंत्रण में बताई गई है लेकिन इस घटना को लेकर उक्त ग्राम में तनाव का माहौल कायम है

Trending News