Etawah News: यूपी की योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन

FB_IMG_1616156137168
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। प्रचंड बहुमत और जनाकांक्षाओं की लहर पर सवार बीजेपी सरकार की कमान जब योगी आदित्यनाथ को दी गई थी तो पार्टी के भीतर- बाहर कौतूहल था। पार्टी के ‘चाणक्य’ अमित शाह ने फैसले की वजह दो साल बाद बताई।विश्लेषक भी मानते हैं कि चार साल में योगी ने स्थापित मिथकों को तोड़ मिशन की ओर कदम बढ़ाए हैं। योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्होंने कहा, ‘चुनौतियों का समंदर और मांझी की जिद, चार साल में यूपी का ऐसा कायाकल्प हो गया है जो पहले कुछ समय तक असंभव माना जाता था।’
Etawah News: On the occasion of completion of four years of Yogi Government of UP, 'Development Book' released
सफल चार साल पूरे होने पर योगी ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश की नई कार्य-संस्कृति को श्रेय जाता है कि कोरोना जैसे आपदाकाल में भी यह राज्य, राष्ट्रीय पटल पर एक समृद्ध राज्य के तौर पर उभरा है। चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का एक सिंहावलोकन’

Etawah News: On the occasion of completion of four years of Yogi Government of UP, 'Development Book' released

इसी क्रम में सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “वर्षों में जो न हो सका, 04 वर्ष में कर दिखाया” का नुमाइश पंडाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता, सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ,विधायिका सदर सरिता भदौरिया,विधायिका भरथना सावित्री कठेरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय प्रताप धाकरे ,जिलाधिकारी श्रुति सिंह , मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह आदि अधिकारी गण।

You may have missed