Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चार बच्चों का पालन पोषण कर रहे वृद्ध दंपत्ति ने सरकारी मदद की गुहार लगाई

जनवाद टाइम्स 27 May 2021
IMG-20210527-WA0030
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: इन बच्चों के पिता की मृत्यु डेढ़ साल पहले एक हादसे में हुई थी जिसके बाद मां ने कुछ महीने पहले दूसरी जगह शादी रचा कर बच्चों को रोते बिलखते छोड़ दिया है।
पीड़ित वृद्ध दंपत्ति 65 वर्षीय आशा देवी पत्नी 67 वर्षीय मुन्नीलाल निजामपुर गांव के निवासी हैं इनके घर में होने वाले हादसों ने इनके परिवार को बड़ी मुसीबत में डाल रखा है। तीन जवान बेटों की मौत का दर्द झेलने वाली आशा देवी को एलर्जी है शरीर पर फफोले हैं। वह धूप में काम नहीं कर सकती हैं जबकि उनके पति मुन्नीलाल को पूरे शरीर में फालिस मार गया है अब वो लाठी के सहारे चलते हैं। इनका कहना है कि इनके एक 20 वर्षीय बेटे की 12 साल पहले टीबी की बीमारी से मौत हुई थी जबकि 6 साल पहले 17 वर्षीय बेटे की एक रेल दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब एक बेटा 29 वर्षीय यतेंद्र कुमार जो पिछले डेढ़ साल पहले छत से गिर गया था सिर का पिछला हिस्सा फट जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीन जवान बेटों का इस दुनिया से चले जाना वैसे ही परिवार पर एक कहर बनकर टूटा था इधर यतेंद्र की पत्नी 9 साल की उम्र तक के 4 बच्चों को छोड़कर कुछ महीने पहले एटा जिले में शादी रचा कर चली गई। अब बेसहारा बच्चों के लिए सिर्फ यह दादा दादी वृद्ध दंपत्ति ही इनके लिए सब कुछ हैं। सबसे बड़ी बेटी शीतल जो अब 9 साल की होगी कक्षा दो में अपने 7 वर्षीय छोटे भाई गुलशन के साथ स्कूल में जाती थी। पढ़ाई खर्चे की व्यवस्था बच्चों के एक रिश्तेदार ने कर रखी है जबकि 6 साल की तनु कुमारी और 5 साल की महक दोनों अभी तक स्कूल नहीं गए। यह चारों बच्चे अपने पिता की मौत को तो कुछ कुछ भुला चुके थे लेकिन अभी तक साथ देने वाली मां को याद कर सुबकने लगते हैं।
वृद्ध गरीब दंपत्ति ने बताया कि उनके पास कम उपजाऊ कुछ जमीन है जिससे गेहूं बाजरे की फसल होने के बाद वह अपने एकमात्र 20 वर्षीय बेटे पंकज की मेहनत से गुजर बसर कर रहे हैं। जानकारी होने पर समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने पहुंच कर उनके दुख दर्द को सुना और जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि संभव सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Post navigation

Previous: AgraNews: अनियंत्रित मैक्स ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Next: Bihar News: हिन्दू जागरण मंच व के आर 99 बैच ने जिले में पल्स आक्सीमीटर का वितरण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0050
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.