Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सुतियानी गांव में अधिकारियों का डेरा, 100 के लिए सैंपल

जनवाद टाइम्स 18 April 2020
IMG_20200418_221137
Share News
       

 

संवाददाता दिलीप कुमार : इटावा ताखा तहसील के सुतियानी गांव में पूर्व फौजी के कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद अधिकारियों ने गांव में डेरा सा जमा लिया है। एक अधिकारी जाता है तो दूसरा टीम के साथ पहुंच रहा है। अधिकारियों ने पूरे गांव को सील कर रखा है और हर घर को सेनेटाइज करने के साथ ही सैंपल लिए जा रहे हैं। 24 घंटे में गांव के एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सैंपल लेकर जांच को भेजे जा चुके हैं।

IMG 20200418 221105

सुतियानी के रहने वाले पूर्व फौजी श्रीपाल के सैंपल की रिपोर्ट पीजिटिव आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आगरा के पारस हास्पिटल से अपनी पत्नी का इलाज कराकर आने के बाद श्रीपाल की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने उनको जिला अस्पताल में आइसोलेट करके उनका सैंपल भेजा था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद से प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से उनके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गए हैं। अब तक सौ से अधिक गांव के लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट हो भेजे गए हैं। जबकि उनकी तीन बेटियों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है और उनके भी सैंपल लेकर टेस्ट को भेजे गए हैं।

IMG 20200418 221034

 

उधर गांव को सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है, शनिवार की सुबह डीएम जेबी सिंह, एसएसपी आकाश तोमर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने हिदायत दी है कि जब तक गांव वालों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती कोई गांव से बाहर नहीं से बाहर नहीं जाएगा।

IMG 20200418 221247

◆ घर घर जाकर बांटे मास्क व साबुन
ऊसराहार। सुतियानी गांव मे पूर्व फौजी के पोजिटिव निकलने के बाद जिलाधिकारी जेबी सिंह पहुंचे और एसडीएम को नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम एनपी मौर्य ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को मास्क व साबुन बांटे। प्रत्येक घर के एक व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है, अब तक सौ से अधिक सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं।

 

Post navigation

Previous: Etawah News : तीन बसों में सवार होकर कोटा से आए जिले के छात्र
Next: Etawah News : भरथना में व्यापारियों ने पुलिस को सम्मानित कर दिए उपहार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.